बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुनर्विवाह तक ससुर से भरण-पोषण की हकदार है विधवा बहू

बिलासपुर / – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है कि पति की मृत्यु के बाद विधवा बहू, जब तक पुनर्विवाह नहीं कर लेती, तब तक वह अपने ससुर से भरण-पोषण की हकदार है। यह फैसला हिंदू दायित्व एवं भरण-पोषण अधिनियम 1956 की धारा 19 के तहत दिया गया है, जिसमें स्पष्ट प्रावधान है कि विधवा बहू अपने ससुर से गुज़ारे-भत्ते की मांग कर सकती है। इस मामले में फैमिली कोर्ट ने पहले ही ससुर को भरण-पोषण देने का आदेश दिया था, लेकिन ससुर ने उस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। ससुर ने अपनी सीमित आय और पेंशन पर आश्रित होने का हवाला दिया, लेकिन हाईकोर्ट ने यह दलील खारिज कर दी और कहा कि विधवा बहू के लिए यह प्रावधान एक सुरक्षा कवच की तरह है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ब्युरो रिपोर्ट 

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश