कोरिया 13 अगस्त 2025/ – कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से नशामुक्ति और एड्स जागरूकता के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा और नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह रैली रामानुज महाविद्यालय से आरंभ होकर जिला पुलिस ग्राउंड पर समाप्त हुई। रैली के दौरान लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और जागरूकता बढ़ाने के लिए चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

जिला चिकित्सालय द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम डोहड़ा में एड्स जागरूकता वाहन को कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय परिसर एवं नगर पालिका में भी नशामुक्ति एवं एड्स जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नर्सिंग कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। लोक कला मंच ‘सुर लहरा मोर‘ ने भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया और प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरुस्कृत किया गया।

इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, शहर के प्रमुख नागरिकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट







