छत्तीसगढ़ में एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ‘eleven’ और ‘nineteen’ जैसे आसान अंग्रेजी शब्दों की स्पेलिंग तक नहीं आती। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना के बाद बच्चों के भविष्य पर चिंता जताई जा रहे हैं।
ग्यारह लिखने में हालत हुई पतली
छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी टीचर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि यह शिक्षक आसान अंग्रेजी शब्द भी सही तरीके से नहीं लिख पाए। वीडियो में शिक्षक से अंग्रेजी में ‘ग्यारह’ और ‘उन्नीस’ (eleven और nineteen) की स्पेलिंग लिखने को कहा गया। लेकिन उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर ‘aivene’ और ‘ninithin’ लिखा।
जब उनसे पूछा गया कि क्या ये सही स्पेलिंग है, तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि हां, यही सही है। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। फिर टीचर से कहा गया कि वो सामने बैठे छात्र को पढ़ाएं। लेकिन फिर भी उन्हें ये एहसास नहीं हुआ कि वो कुछ गलत कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट







