चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ईडी का फूंका पुतला।

मनेन्द्रगढ़ / – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के भगत सिंह चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला जलाया और केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान “ईडी वापस जाओ” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा जिस तरह तानाशाह रवैए आपना रही है जिस तरह कांग्रेसियों को टारगेट कर के गिरफ्तारी की जा रही है कल भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन था जन्मदिन के कार्रवाई करना गलत बताया कहा मै इसकी निंदा करता कांग्रेस लगातार आंदोलन करते रहेगी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश