जिले में अब तक 297.3 मि.मी. वर्षा दर्ज

एमसीबी/10 जुलाई 2025/ जिले में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और लगातार हो रही बारिश से खेतों में हरियाली की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। भू-अभिलेख विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले में औसत 1.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है, जबकि भरतपुर तहसील में अब तक की सर्वाधिक 366.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से 09 जुलाई 2025 तक जिले में कुल औसत 297.3 मि.मी. वर्षा भू-अभिलेख शाखा द्वारा दर्ज की गई है, जो खरीफ फसलों की बोआई के लिए अनुकूल मानी जा रही है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार, तहसीलवार वर्षा की बात करें तो मनेंद्रगढ़ में 246.1 मि.मी., खड़गवां में 295.9 मि.मी., चिरमिरी में 335.7 मि.मी., केल्हारी में 213.2 मि.मी., भरतपुर में 366.7 मि.मी. और कोटाडोल में 326.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़बन्धु 

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश