Breaking : इंदौर से रायपुर आने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,फॉल्स अलार्म मिलने के बाद लिया गया फैसला, यात्री दहशत में

इंदौर /रायपुर। इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग देवी अहिल्या हवाई अड्डे पर करानी पड़ी।इंदौर से टेक ऑफ के बाद ही विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत आने लगे।

इसके बाद पायलट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान को तत्काल फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया और उसकी जांच की गई। इसके बाद सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान को निरस्त कर दिया गया और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।

Recent Posts

अपने पैत्रीक निवास स्थान ग्राम सिलौटी में ग्रामवासियों के साथ होली एवं नगाड़े बजने का आनंद लेने पहुंचे लेखराम साहू जी पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं ग्राम वासियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी और विधायको से मिल कर उनको होली की बधाई दी।