शराब के नशे में बच्चियों संग डांस करने वाला प्रधानपाठक निलंबित

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विकासखंड वाड्रफनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पशुपतिपुर में 3 जुलाई 2025 को एक शिक्षक का शराब के नशे में छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर ने तत्काल जांच कराई। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि प्रधानपाठक लक्ष्मी नारायण सिंह स्कूल समय में नशे की हालत में स्कूल आए और उन्होंने कक्षा में बच्चियों के साथ अशोभनीय आचरण किया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 का उल्लंघन माना गया। लिहाजा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन की अवधि में श्री लक्ष्मी नारायण सिंह का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Recent Posts

ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का रंजना साहू ने जताया आभार, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण कदम