बालोद:–नगरीय निकाय के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पदमनी नन्नू साहू के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद पहुंचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया |गाँधी भवन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए छ. ग. के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें कहा की हमारी सरकार नें किसानों को फायदा पहुंचाया है,आज किसानो को 3100₹ धान की बोनस राशि मिल रही है, ये हमारा प्रयास का परिणाम है | हमने बिजली बिल हाफ की, आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिए गए, बेरोजगारों को भत्ता दिया गया |कांग्रेस की सरकार ने गरीब, आदिवासी, किसान, मजदूर,दलित सभी वर्गों की भलाई की है|
| उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार आते ही कांग्रेस की जनहित योजनाओं को बंद कर दिया गया | गांव में रोजगार के अवसर बंद कर दिये गये | गोबर खरीदी बंद कर दी गई, भूमिहीन को पैसा मिलता था उसे बंद कर दिया गया!
उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता अपने भाषणों में कह रहे थे कि अबकी बार 400 पार लेकिन 240 सीट पर भाजपा सिमट गई | श्री बघेल ने आगे कहा की बीजेपी की सरकार नें हमारे द्वारा चलाये गए समस्त जनहित कार्यों को बन्द कर सभी वर्गों का अहित कर रही है| उन्होंने नगर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में नहीं आई, जिले की तीन विधानसभा सीट में कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाया इसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं | उन्होंने कहा कि इस बार भी नगरीय निकाय में अध्यक्ष व सभी पार्षद प्रत्याशी को विजय बनाएँ |
आप परिवर्तन लाना चाहते हैं तो अपने वोट से अपना अधिकार बदले,अपने वोट को अपना ताकत समझ कर कांग्रेस प्रत्याशी पदमिनी नन्नू साहू सहित कांग्रेस पार्षदों को अपना मत देकर विजयी बनाने की अपील की |
चुनावी सभा को पदमिनी नन्नू साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा की नगर पालिका में मैं उपाध्यक्ष के पद पर भी रही | इस पद में रहते हुए जनता की सेवा करने का मुझे अवसर मिला | वहीं मै वार्ड न 11 की पार्षद रहते हुए कांग्रेस ने मुझे अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है,मैं आप सभी को विश्वास दिलाना चाहती हूँ, मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए,मैं नगर विकास के लिए आगे रहूंगी और जनता के हित के लिए मुझे सरकार से लड़ना पड़े तों भी मैं इसके लिए तत्पर रहूँगी |
उक्त चुनावी सभा को प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा,चुनाव प्रभारी डॉ थानेस्व पाटिल,यज्ञदेव पटेल, पूरषोत्तम पटेल ने भी सम्बोधित किया |
उक्त सभा में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी -1सुमन साहू, 2.जितेंद्र साहू 3.किरण साहू 4.प्रेमचंद छीर सागर 5.योगेश्वरी साहू 6.सतीश यादव 7.सुनील मालेकर 8.रीता सोनी 9.निर्देश कुमार. 10.हसमुख टुवानी 11.लोकेन्द्र सिंह कावरे 12.सुमित शर्मा 13.सुहागा 14.चमेली साहू 15.मनोज ठाकुर 16.विनोद कुमार 17.गीतबाई 18.अनिल यादव 19.हसीना बेगम 20.क़सिमुद्दीम कुरैशी
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम जीभाई पटेल, नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू अनिल् चैनानी, विक्की पाण्डेय, साजन पटेल्,मतीन खान, शादाब खान,वैभव शर्मा सहित महिला, युवक कांग्रेस व सभी कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे |कार्यक्रम का संचालन धीरज उपाध्याय ने किया |