बालोद :– नगरी निकाय के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा चौधरी के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा बालोद पहुंचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया |
पुराना बस स्टैंड में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर घर पक्का मकान हो, हर वर्ग इस योजना का लाभ लें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भी यही सोच है,जो आज उनके सार्थक प्रयास से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह, महतारी वंदन सहित अनेक योजनाएं हैं,जो आज वर्तमान में हर महिला लाभ ले रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर महिला को सशक्त बनाने प्रयासरत हैं। हमारी सरकार सभी को पट्टे के स्थान पर भूमि स्वामी अधिकार प्रदान कर रही हैं,नगरी निकाय के घोषणा पत्र में महिलाओं के नाम पर संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25 परसेंट की विशेष छूट देने, विद्यालय और महाविद्यालय में मुफ्त वाई फाई की सुविधा सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है |
उन्होंने कहा की केन्द्र में मोदी सरकार राज्य में विष्णु देव की सरकार हैं,अब आप हमारे अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा चौधरी को और सभी भाजपा प्रत्याशीयों को कमल छाप में बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएँ ताकि हम ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर नगर विकास की गाथा गढ़ सकें |
उन्होंने विष्णु देव सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को 3100 ₹ रुपए धान का बोनस देकर फायदा पहुंचाया है |
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की आप परिवर्तन लाना चाहते हैं तो अपने वोट से अपना अधिकार बदले,अपने वोट को अपना ताकत समझ कर भाजपा प्रत्याशीयों को अपना अमूल्य वोट देकर नगर पालिका के विकास में अपना योगदान दें |
उक्त चुनावी सभा को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू , पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार , चुनाव संचालक यज्ञदत्त शर्मा ,पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शाहिद खान एवं नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवं नगर के 20 वार्डों के भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों नें भी सभा को सम्बोधित किया |
उक्त चुनावी सभा में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लीला लाले शर्मा,मण्डल अध्यक्ष अमित चोपड़ा,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अकबर तिगाला, भाजपा जिला मंत्री शरद ठाकुर, हरीश कटझरे, भाजपा मीडिया प्रभारी कमल पम्पालिया, समीर खान,अजय बाफना, शेखर वर्मा, नरेन्द्र सोनवानी,प्राची लालवानी,रेखा निकोसे, नीतू सोनवानी,डॉक्टर देवेंद्र महला, भाजपा के महिला, युवा मोर्चा व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे!
कार्यक्रम का संचालन शहर मण्डल अध्यक्ष अमित चोपड़ा नें किया |