धमतरी-: 26 नवंबर 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय संविधान निर्माण समिति द्वारा लिया गया था इसके बाद से आज तक आजादी के इतिहास में इस दिवस की सार्थकता को यदि किसी राजनीतिक दल एवं पार्टी ने यदि सिद्ध किया तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी द्वारा कहते हुए आगे बताया गया कि देश यदि किसी रीति से चलता है तो वह है संविधान दूसरे अर्थों में किसी भी राष्ट्र की आत्मा वहां की संविधान होती है जिसे अंगीकृत करते हुए देश की एकता अखंडता को मजबूती प्राप्त होती है आज संविधान गौरव दिवस को विशिष्ट स्थान देने में भारतीय जनता पार्टी ने माहिती स्थान देकर राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण अपने करोड़ कार्यकर्ताओं के माध्यम से दिया है जिसे आगे बढ़ाना देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य एवं राष्ट्र धर्म भी है।






