बोरई,जिला धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध विदेशी मदिरा व महुआ बिक्री पर बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। कुल 11.970 लिटर विदेशी शराब व महुआ

बोरई,जिला धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध विदेशी मदिरा व महुआ बिक्री पर बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। कुल 11.970 लिटर विदेशी शराब व महुआ शराब जिसमें 29 पाव, 05 बोतल व 03 लीटर महुआ शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।दिनांक: 19/11/2026जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त नगरी व जिला स्तरीय उड़नदस्ता के रात्रि गश्त के दौरान संयुक्त कार्यवाही में सूर्यांश ढाबा,बोरई से आरोपी के कब्जे से कुल 11.970 लीटर शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी हिमांशु यादव, उम्र 33 वर्ष के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख),34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक जितेंद्र उइके, प्रीति कुशवाहा, अजय राज कश्यप, मुख्य आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, नीरज चंद्राकर व वाहन चालक मिलेश का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।पूर्व में दिनांक 17.11.2026 को विभाग द्वारा 10 लीटर महुआ शराब बिक्री पर बाजार पारा नगरी में बड़ी कार्यवाही कि गई थी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Recent Posts