वार्डवासियों की शिकायत पर हटकेसर शीतला पारा पहुंचे विधायक ओंकार साहू पाइपलाइन विस्तार कार्य में देरी पर जताई नाराजगी अधिकारियों को दो दिन में काम पूरा कराने के दिए निर्देश

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने आज हटकेसर शीतला पारा वार्ड, धमतरी में वार्डवासियों की शिकायत पर पाइपलाइन विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। वार्डवासियों ने पाइपलाइन विस्तार कार्य में हो रही अनावश्यक देरी की समस्या से विधायक को अवगत कराया था।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक साहू मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों के भीतर पाइपलाइन विस्तार का कार्य हर हाल में पूर्ण कराया जाए, ताकि वार्डवासियों को परेशानी से निजात मिल सके।इस दौरान संबंधित ठेकेदार ने भी विधायक के समक्ष दो दिनों के भीतर पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता है। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़े, यह कतई उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों की जिम्मेदारी है कि विकास कार्यों को निर्धारित समय–सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। जनता की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पार्षद सूरज गहवाल, पार्षद प्रतिनिधि भागी ध्रुव , और वार्ड वासी, इंजीनियर , ठेकादार उपस्थित रहें |

 

Recent Posts