मंगलवार, दिनांक 1 दिसंबर 2026 जय श्री कालभैरव बाबा भगवान शिव के रौद्र एवं दिव्य रक्षक स्वरूप बाबा श्री कालभैरव धर्म, न्याय एवं भक्तों की रक्षा के अधिष्ठाता देवता के रूप में पूजनीय हैं। बाबा कालभैरव धमतरी का कोतवाल माना जाता है। उनकी आराधना से भय का नाश, संकटों से रक्षा तथा जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है।ऐसे परम आराध्य, भक्तवत्सल एवं कृपालु धमतरी कोतवाल बाबा श्री कालभैरव जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक, आध्यात्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस पावन एवं मंगलमय अवसर पर आप सभी श्रद्धालु भक्तगण अपने परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।आइए! बाबा के श्रीचरणों में शीश नवाकर, पूजन-अर्चन एवं भक्ति-आराधना में सहभागी बनें और बाबा का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।कार्यक्रम विवरण प्रातः 7:00 बजेबाबा का विशेष जल,मदिरा, सरसोतेल, गन्नारस एवं अन्य औषधियों अभिषेक, भव्य श्रृंगार एवं त्रिकुंडीय यज्ञ-हवन पूजन।दोपहर 12:00 बजे से भोजन महाप्रसादी एवं विशाल भंडारा वितरण। दोपहर 12:30 बजे से भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति बावरा म्यूजिकल ग्रुप, कलारतराई (धमतरी)।सायं 4:00 बजेप्रभु श्रीराम जी के पावन चरित्रों की भक्तिमय प्रस्तुति आदर्श मानस मंडली, डोडकी (धमतरी)।सायं 6:30 बजेबाबा श्री कालभैरव जी की भव्य महाआरती।सायं 7:30 बजे से रात्रि तक भव्य भक्तिमय भजन संध्या श्री श्याम संकीर्तन समिति धमतरी।आयोजन स्थल धमतरी कोतवाल बाबा श्री कालभैरव मंदिर,इतवारी बाजार, धमतरी (छत्तीसगढ़)।मंगलकामना आइए, इस पावन जन्मोत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाकर धर्म और आध्यात्मिकता की इस परंपरा को और अधिक सशक्त बनाएं।बाबा श्री कालभैरव जी के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि समस्त भक्तों के जीवन से कष्ट एवं संकट दूर हों तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।जय श्री कालभैरव बाबा! विनीत श्रीराम मंदिर न्यास एवं बाबा कालभैरव मंदिर इतवारी बाजार धमतरी चरण सेवक समस्त भक्त मंडल धमतरी कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर इतवारी बाजार धमतरी






