ग्राम बाजार पारा,नगरी, धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब बिक्री पर बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। कुल 10 लिटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त 1 आरोपी गिरफ्तार।

जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त नगरी द्वारा कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी आशिक गायकवाड़ उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख),34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक जितेंद्र उइके, प्रीति कुशवाहा, अजय राज कश्यप, मुख्य आरक्षक मुरलीधर सोनी महेश साहू, आरक्षक भूषण वर्मा अरविंद कुमार नेताम व वाहन चालक शैलेन्द्र का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Recent Posts