धूल और गड्ढों से परेशान जनता के समर्थन में गीतराम सिन्हा एवं संजू साहू ने उठाई आवाज

धमतरी/नवागांव वार्ड से लगे हाईवे पर निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वार्डवासियों एवं शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए चक्काजाम का हम समर्थन करते हैं।हम कहना चाहते हैं कि सड़क निर्माण के नाम पर आम जनता को इस तरह परेशान करना उचित नहीं है। लंबे समय से लोग धूल और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे हैं। धूल के कारण आसपास रहने वाले परिवारों दुकानदारों राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं सड़क के गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।इससे पहले भी नागरिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम किया गया था। उस समय संबंधित विभाग की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन लोगों का कहना है कि अब तक उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली है। आखिर कब तक आम जनता आश्वासनों के भरोसे रहेगी?हम संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए, आवश्यकता अनुसार पानी के टैंकर लगाए जाएं और गड्ढों को तत्काल भरा जाए। साथ ही सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराया जाए।हमारा मानना है कि जनता सड़क पर उतरकर किसी को परेशान नहीं करना चाहती। लोग सिर्फ अपने परिवार और शहरवासियों की सुरक्षा तथा बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। प्रशासन को जनता की आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए और केवल आश्वासन देने के बजाय धरातल पर काम करके दिखाना चाहिए।जनता की परेशानी हमारी परेशानी है। हम नवागांव वार्ड सहित समस्त शहरवासियों की इस जायज मांग के साथ खड़े हैं और प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपेक्षा करते हैं।कार्यक्रम में मुख्यरूप से रियाज अहमद,शकील अहमद गुड्डा,साहिल अहमद,यश चंद्राकर,गौरव मानिकपुरी,आशिफ भाटी,मयंक साहू ,रोशन वनडे रजा,शुभम साहू,लल्लू बंजारे अनस रजा सोहेल रजा बाबा मयंक अघोरिया,हर्षदीप सिंह सिध्दु एवं समस्त व्यापारी बंधु नगरी रोड व वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Recent Posts