
धमतरी। गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ की पारंपरिक आस्था और संस्कृति के प्रतीक गौरी-गौरा पर्व के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सर्वब्राह्मण समाज युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष, प्रेस क्लब धमतरी के महासचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विक्रांत शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर विक्रांत शर्मा ने कहा कि गोवर्धन पूजा एवं गौरी-गौरा का पर्व हमारी धार्मिक आस्था परंपरा संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग उत्साह और खुशियां लेकर आते हैं।उन्होंने कहा कि यह त्योहार हम सबके जीवन में सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि लेकर आए। हम सभी को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय जीवन की कामना करनी चाहिए।अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि का संचार हो






