
धमतरी। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के संदेश के साथ आयोजित पदयात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी की टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं के उद्बोधन को गंभीरतापूर्वक सुना तथा अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएं मजबूती के साथ आगे बढ़ रही हैं। लोकतंत्र की दुहाई देने वालों को पहले अपने आचरण और राजनीतिक इतिहास पर आत्ममंथन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है। युवा शक्ति सदैव लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए अपनी भूमिका निभाती रहेगी।

शुभांक मिश्राजिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी






