अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला बोले मुद्दाविहीन कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बना रही निशाना

धमतरी में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने शहर में पदयात्रा निकालकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास गौशाला मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा सदर बाजार और सिहावा चौक होते हुए शांति वाटिका पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की। वहीं अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और राजनीतिक विरोध के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। भाजपा ने इसी के विरोध में पदयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। अब धमतरी की इस सियासी पदयात्रा के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

Recent Posts