जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में विधायकों वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ो कार्यकर्त्ता पहुँचे दिल्लीकेंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रामलीला मैदान में कल बुलंद होगी आवाज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर देशव्यापी वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल और ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महाआंदोलन में धमतरी जिले की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसमे में धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित जिले के पूर्व विधायकगण, जिला व ब्लॉक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न विंगों के अध्यक्ष और धमतरी जिलेभर से आए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह इस आंदोलन मे शामिल हो रहे. रवानगी से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनता के मत (वोट) की ताकत को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है। वोट बचाओ – देश बचाओ आंदोलन इसी लड़ाई का एक अहम हिस्सा है, जिसमें धमतरी जिला अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। धमतरी विधायक ओंकार साहू और सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने संयुक्त बयान में कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन के खिलाफ देश की जनता में भारी आक्रोश है। रामलीला मैदान की इस ऐतिहासिक रैली में धमतरी जिले के कोने-कोने से आए कार्यकर्ता जनता की इसी आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश को एक नई दिशा देने का काम करेगा। दिल्ली रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वोट बचाओ – देश बचाओ‘ और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम दिल्ली के लिए आगे बढ़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले से गए इस दल में धमतरी कुरुद, सिहावा विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी है, जो राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथों को मजबूत करने के लिए कल रामलीला मैदान में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।






