जोधापुर वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र में टीवी का शुभारंभ आधुनिक तकनीक से बच्चों के बौद्धिक विकास को मिलेगा बढ़ावा: सत्येंद्र देवांगन

धमतरी। जोधापुर वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के बौद्धिक विकास एवं प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से टीवी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नगर पालिक निगम धमतरी के उपनेता प्रतिपक्ष सत्येन्द्र देवांगन (विशु) विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर देवांगन ने कहा कि वर्तमान आधुनिक दौर में तकनीक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। टीवी के माध्यम से आंगनवाड़ी के बच्चों को शैक्षणिक वीडियो ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक गतिविधियों के जरिए खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता रचनात्मकता और बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की शिक्षा पोषण और सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी हैं। बच्चों को बचपन से ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में समाज के सभी वर्गों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर और उज्ज्वल बनाया जा सके।इस अवसर पर डाकबंगला वार्ड की पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र में इस नई सुविधा की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डाली देवांगन राधिका कौशिक दीपमाला गजेंद्र भगवती चंद्रवंशी रेखा मांडवी द्रौपदी सिन्हा कविता साहू, ललिता देवांगन ममता निर्मलकर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

Recent Posts