दुर्ग स्टेट कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया धमतरी जिले और विद्यालय का गौरव धमतरी। खेल के क्षेत्र में धमतरी के होनहार खिलाड़ी ऋषभ साहू ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन से शानदार उपलब्धि हासिल की है। दुर्ग में आयोजित स्टेट स्तरीय कराते प्रतियोगिता में ऋषभ साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया।इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर ऋषभ साहू का चयन राष्ट्रीय स्तर की कराते प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसका आयोजन तेलंगाना में किया जाएगा। ऋषभ नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला धमतरी के विद्यार्थी हैं।ऋषभ की इस उपलब्धि से उनके परिवार विद्यालय परिवार शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे धमतरी जिले का नाम गौरवान्वित किया है।अब ऋषभ साहू राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।ऋषभ साहू की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।धमतरी का गौरव, छत्तीसगढ़ की शान!






