धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार: मगरलोड में महुआ शराब बेचते महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्राम कमार पारा मोहंदी में पुलिस की त्वरित कार्यवाही,12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3,000/-रूपये नगद जब्त एसपी धमतरी के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम कमार पारा मोहंदी में कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बेचने के तीन अलग-अलग मामलों में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।कार्यवाही का विवरण-(01)प्रथम प्रकरण – अपराध क्रमांक 214/26-आरोपी:शिव कुमार कमार पिता हीरालाल कमार उम्र 45 वर्ष निवासी कमार पारा मोंहदी,थाना मगरलोड।-जब्ती: 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 600/-रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000/-रूपये।-कुल जब्ती की कीमत: 1,600-रूपये।- वैधानिक कार्यवाही: धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।(02) द्वितीय प्रकरण – अपराध क्रमांक 215/26-आरोपिया: धनेश्वरी कमार, पति मानिकराम कमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी कमार पारा मोहंदी, थाना मगरलोड।-जब्ती: 4.5 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 675/-रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000/-रूपये।-कुल जब्ती की कीमत: 1,675/-रूपये।-वैधानिक कार्यवाही: धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।(03) तृतीय प्रकरण – अपराध क्रमांक 216/26-आरोपी: छविलाल कमार, पिता हीरालाल कमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी कमार पारा मोहंदी, थाना मगरलोड।-जब्ती: 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 600/-रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000/-रूपये।-कुल जब्ती की कीमत: 1,600/-रूपये।- वैधानिक कार्यवाही: धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।कुल जब्ती एवं कार्यवाही तीनों प्रकरणों में पुलिस ने कुल 12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3,000/- रुपये नगद, जिसकी कुल कीमत 4,875/-रूपये है, जब्त की है। तीनों मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आगे की विवेचना जारी है।धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन भंडारण अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध धमतरी पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।धमतरी पुलिस – जनसेवा, सुरक्षा और विश्वास।

Recent Posts