
धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल ग्राम अछोटा के पास महानदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए ₹92 करोड़ 55 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी सौगात बताया है।
प्रस्तावित निर्माण कार्य धमतरी से नगरी मार्ग पर महानदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए है है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने तथा लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने कहा कि महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विधायक ओंकार साहू द्वारा क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं।इस अछोटा जोन कांग्रेस अध्यक्ष सूर्या नेताम, पेखन साहू, जीवराखन देवांगन, भोलानाथ देवांगन, साकेन्द्र निषाद, जयंत सिन्हा, भीष्म नेताम, अशोक देवांगन, लीलर सरपंच राजकुमारी नेताम, भोयना सरपंच पारथी बाई ध्रुव, मथुराडीह सरपंच बसंती बाई नेताम, हरिराम ध्रुव श्रीराम ध्रुव जोहित नेताम मिलन साहू, हेमलाल सिन्हा ओमेश गोस्वामीअनूप नेताम विष्णु सिन्हा गौतम धृत लहरें, सखाराम नेताम अगस्त नेताम तेजेश्वर टण्डन नामदेव एवं नितेश दिवान सहित अन्य लोगों ने विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और विकास के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति से धमतरी विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।






