भाजपा गंगरेल मंडल की आवश्यक कार्यशाला आयोजित लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ अभियान की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल की आवश्यक कार्यशाला ग्राम भोयना के झिरिया साहू समाज भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान रहा। बैठक में आगामी 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले पखवाड़ा कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला महामंत्री डेनिश चंद्राकर, सहवक्ता के रूप में श्री हेमंत चंद्राकर तथा मंडल सह-प्रभारी अविनाश दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने की।मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल के संगठनात्मक कार्यों एवं गतिविधियों का वृत्त प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला संगठन के निर्देशानुसार निर्धारित पखवाड़ा कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारियों, आपसी समन्वय तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया।कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि निर्धारित पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, विधानसभा स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ रैली, राष्ट्र चिंतन वरिष्ठ नागरिक सम्मान तथा महाविद्यालयों में युवा संसद कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी हैं। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों, जिम्मेदारियों के निर्धारण एवं कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।मुख्य वक्ता डेनिश चंद्राकर ने लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ विषय पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्य और इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों तथा जनजागरण से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए और अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।सहवक्ता हेमंत चंद्राकर ने भी अभियान के विषय एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की। वहीं मंडल सह-प्रभारी अविनाश दुबे ने संगठन की कार्ययोजना, कार्यक्रमों की तैयारी तथा निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन महामंत्री चंद्रहास जैन एवं आभार मंडल मंत्री रमेश निषाद जी ने किया कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिला संगठन के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों की तैयारी, दायित्वों के निर्वहन और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव जनपद सदस्य जयंती ध्रुव उर्वशी ध्रुव उमेंद्र सिन्हा राघवेंद्र साहू बालकृष्ण निषाद कचरू राम निषाद टिकेश्वरी साहू सुशील निषाद पूनम साहू लक्ष्मी नारायण साहू हरिश्चंद्र चक्रधारी गिरधारी देवांगन अनीश देवांगन तोमेश साहू राहुल मानिकपुरी रहेस बंजारे हेमलाल मंडावी वासुदेव निषाद राजू निषाद धनंजय देवांगन धनीराम साहू ललित कुमार कंवर भोजराज ध्रुव कौशल राम साहू प्रतीक कुमार सोनवानी आशा साहू अहिल्या साहू पार्वती साहू एवं भाजपा गंगरेल मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे

Recent Posts