स्कूटी की डिक्की से गांजा बरामद, बिक्री के 1,850/-रूपये नगद सहित 48,850 का मशरूका जब्त।एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त प्रहार, एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।पुलिस अधीक्षक धमतरी, भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम भैंसमुंडी में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर कुल 48,850/- का मशरूका जब्त किया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसमुंडी में नहर नाली के पास एक महिला अपने घर के सामने गांजा रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिसम्मत कार्यवाही की और संदेही महिला सीमा बेगम को पकड़ा।महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी एवं स्कूटी क्रमांक CG-05-M-3706 की जांच के दौरान डिक्की में सीट के नीचे रखे थैले से खाकी टेप में लिपटा गांजा तथा छोटे-बड़े कुल 45 नग जिपलॉक पॉलीथिन पाउच बरामद किए गए। इसके साथ ही गांजा बिक्री की नकदी रकम भी जब्त की गई।जब्त मशरूका1. गांजा: 740 ग्राम, अनुमानित कीमत 37,000/-रूपये।2. स्कूटी: क्रमांक CG-05-M-3706, अनुमानित कीमत 10,000/-रूपये 3. नकद राशि: 1,850/-रूपये।4. पैकिंग सामग्री: 45 नग जिपलॉक पॉलीथिन पाउच।कुल जब्त मशरूका: 48,850/-रूपये गिरफ्तार आरोपी का विवरण- नाम: सीमा बेगम, पति अकील खान- उम्र: 36 वर्ष- निवासी: वार्ड क्रमांक 09, नहर नाली के पास, ग्राम भैंसमुंडी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही आरोपी सीमा बेगम के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।धमतरी पुलिस की अपील धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें तथा नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें।






