
मुंबई की स्टार डेज़ी शाह से धमतरी के जनसैलाब तक—पंडित राजेश शर्मा के आराध्य गरबा ने बिखेरी भव्यता 4000 से अधिक गरबा प्रेमियों की मौजूदगी, दर्शक दीर्घा भी खचाखच भरी; रत्नाबांधा से पीजी कॉलेज तक यातायात प्रभावित
इस संस्कृतिक महोत्सव गाराबा में आए सभी बेटे बेटियां और उनके परिवार की चेहरे की प्रसन्नता ही असली पूंजी पंडित राजेश शर्मा
आराध्य गरबा 2026 की अष्टमी की शाम धमतरी के लिए यादगार बन गई, जब बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री डेज़ी शाह के शानदार आगमन ने गरबा महोत्सव की रौनक और उत्साह को नई ऊंचाई दी। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए गरबा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरदिहा साहू समाज भवन का पूरा परिसर गरबा प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। आयोजन में 4000 से अधिक लोगों ने गरबा का आनंद लिया, वहीं दर्शक दीर्घा में भी भारी भीड़ रही। आयोजन के चलते रत्नाबांधा से हरदिहा साहू समाज भवन होते हुए पीजी कॉलेज तक यातायात प्रभावित रहा।

डेज़ी शाह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब बॉलीवुड अभिनेत्री डेज़ी शाह के गरबा ग्राउंड पहुंचते ही उत्साह चरम पर पहुंच गया। आयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद डेज़ी शाह ने मां भगवती, बिलाईमाता और अंगारमोति दाई की पूजा-अर्चना कर धमतरी की पुण्यभूमि को नमन किया। उन्होंने विशाल जनसमूह का अभिवादन करते हुए मंच पर प्रवेश किया।
मंच पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। डेज़ी शाह ने अपने संबोधन में गुजराती अंदाज में केम छो धमतरी? पूछकर और छत्तीसगढ़ी में जय जोहार कहकर लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस आत्मीय अंदाज पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार उत्साह के साथ प्रतिक्रिया दी।
पंडित राजेश शर्मा की सोच और आयोजन की भव्यता की डेज़ी शाह ने की प्रशंसा पंडित राजेश विशाल हृदय का व्यक्तित्व डेज़ी शाह ने आराध्य गरबा के भव्य मंच, विशाल जनसमूह और आयोजन की शानदार व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि धमतरी जैसे शहर में इतनी भव्यता और इतनी बड़ी संख्या में लोगों का उत्साह देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई।पंडित राजेश शर्मा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अपने लोगों के लिए ऐसी सोच रखना, उसे भव्य स्वरूप देना और अपने शहर को समर्पित करना बड़े हृदय का व्यक्ति ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि पंडित राजेश शर्मा ने उन्हें मुंबई से धमतरी के लोगों के बीच गरबा खेलने के लिए आमंत्रित किया, जो शहरवासियों के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। डेज़ी शाह के गरबा गीत पर झुमा धमतरी मंच पर डेज़ी शाह ने अपने गरबा गीत पर गरबा प्रस्तुत किया। इस दौरान आयोजक पंडित राजेश शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य भी उनके साथ गरबा में शामिल हुए। बॉलीवुड की चमक, पारंपरिक गरबा की उमंग और दर्शकों के उत्साह ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा ने कहा, डेज़ी शाह जी का धमतरी की इस पुण्यभूमि में हार्दिक स्वागत है। डेज़ी शाह जी केवल बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि अपनी सहजता, विनम्रता और कला के प्रति समर्पण से लाखों लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखने वाली कलाकार हैं। आज उन्होंने धमतरीवासियों के साथ जिस आत्मीयता से संवाद किया, मां भगवती और स्थानीय देवियों की पूजा-अर्चना की तथा गरबा में सहभागिता की, उससे पूरे शहर का उत्साह कई गुना बढ़ गया। उनका ‘केम छो धमतरी?’ और ‘जय जोहार’ कहना यह दर्शाता है कि वे स्थानीय संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करती हैं। उनके गरबा गीत पर हजारों लोगों का एक साथ झूमना इस शाम की सबसे खास यादों में शामिल रहेगा। हमें गर्व है कि डेज़ी शाह जी ने मुंबई से धमतरी आकर हमारे इस सांस्कृतिक आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आराध्य गरबा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का उत्सव है। धमतरीवासियों आपार स्नेह और आए उन सभी परिवार की खुशिया मेरे जीवन की पूंजी में अर्जित हो गए सभी ने उमंगता और उत्साह के साथ इस आयोजन में सम्मलित हुएनवमी पर आराध्य गरबा का भव्य समापन भारत दर्शन वीर क्रांतिकारी महापुरुष थीम आराध्य गरबा 2026 की आखिरी शाम नवमी के अवसर पर महोत्सव का भव्य समापन होगा। जिस उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ आराध्य गरबा का आगाज हुआ था, उसी ऊर्जा के साथ विजयादशमी की पूर्व संध्या पर इस सांस्कृतिक महोत्सव को यादगार विदाई देने की तैयारी है।लगातार उमड़ रही भीड़, गरबा प्रेमियों का उत्साह और बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों की उपस्थिति ने आराध्य गरबा को धमतरी के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में विशेष पहचान दिलाई है। अब सभी की निगाहें नवमी की अंतिम शाम पर टिकी हैं, जहां नौ दिनों की आस्था, संस्कृति और उल्लास का भव्य समापन होगा।







