पीजी कॉलेज मैदान के पास कार में मादक पदार्थ बेचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की दबिश 01 ग्राम चिट्टा, हुंडई कार एवं 02 मोबाइल जब्त एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही जारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोधापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान के पास एक व्यक्ति कार में मादक पदार्थ रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।पुलिस ने मौके से आशुतोष उर्फ आशु, पिता मनसुखलाल तिवारी, निवासी आमातालाब, इंडोर स्टेडियम के पास, धमतरी को पकड़ा। गवाहों के समक्ष तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखा गया 01 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा, एक हुंडई कार एवं दो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए।जब्त मशरूका का विवरण:- मादक पदार्थ चिट्टा, 01 ग्राम – कीमत लगभग 10,000/-रूपये – हुंडई कार, 01 नग – कीमत लगभग 4,00,000/-रूपये – मोबाइल फोन, 02 नग – कीमत लगभग 42,000/-रूपये – कुल जब्त मशरूका – लगभग-4,52,000/-रूपये आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी का नाम- आशुतोष उर्फ आशु, पिता मनसुखलाल तिवारी, निवासी आमातालाब, इंडोर स्टेडियम के पास, धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)धमतरी पुलिस की अपील: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।धमतरी पुलिस – नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी।






