ग्राम देमार में बोर खनन कार्य का भूमिपूजन पेयजल सुविधा को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम देमार में जनपद सदस्य योगेश मारकंडे की निधि से स्वीकृत बोर खनन कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में इस कार्य को महत्वपूर्ण बताया।विधायकओंकार साहू ने कहा कि जल जीवन का आधार है और प्रत्येक ग्रामीण को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। बोर खनन जैसे जनहितकारी कार्यों से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आमजन की आवश्यकताओं को पूरा करना विकास कार्यों का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने इस कार्य की स्वीकृति के लिए जनपद सदस्य  योगेश मारकंडे की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है। ऐसे कार्यों से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Recent Posts