आमदी। धमतरी विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से नगर पंचायत आमदी में डॉ. बी.आर. आंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं पार्षदगणों ने विधायक निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जनहित और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। मांगलिक भवन के निर्माण से नगरवासियों को सामाजिक सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं पार्षदगणों ने मांगलिक भवन की स्वीकृति को आमदी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता साहू,नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू, नेताप्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर,पार्षद चितेन्द्र साहू, पारसमणि साहू, ललिता पटेल, सेक्टर अध्यक्ष तोषण माला, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष भूषण साहू, अनीता ठाकुर,कामनी ध्रुव, ऋतु टंडन,पिंटू देवांगन,अशोक कोसरिया, नीलकंठ ध्रुव,सीताराम साहू,लखन कोसरिया,महेन्द्र साहू,राजेश महेश्वरी, बंशी कोसरिया,खेमलाल पटेल ,हरेंद्र सोनी, परमानंद देवांगन साथ में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे







