गरबा संचालकों की निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने ली बैठक सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के दिये निर्देश

निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने धमतरी शहर में संचालित हो रहे गरबा संचालकों की बैठक आयोजित की। उन्होंने इस दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा। वही तमाम सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश गरबा संचालकों को दिए। आयुक्त के संज्ञान में आया कि गरबा स्थलों में पहुंचने के दौरान यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रहा है इसके लिए उन्होंने गरबा के आयोजकों को यातायात बाधित नहीं होने देने संपूर्ण रूप से व्यवस्था करने कहा है। वही गरबा को विभिन्न मापदंडों के अनुरूप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि धमतरी शहर के विभिन्न स्थानों में गरबा आयोजित किया जा रहा हैं जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वही कुछ स्थान, प्रमुख सड़कों के किनारे होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है जिसको देखते हुए आयुक्त ने आज गरबा के आयोजकों की बैठक लेकर उन्हें निर्धारित मापदंडों के आधार पर गरबा संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इधर आयुक्त ने गरबा के लिए विधिवत सक्षम प्राधिकारी से अनुमति एवं अनापत्ति प्राप्त करने भी कहा है ताकि प्रशासनिक दृष्टिकोण से तथा सुरक्षात्मक तरीके से आयोजन हो सके। आज की बैठक के दौरान आराध्य गरबा के आयोजक एवं रास गरबा के आयोजक सहित अन्य मौजूद रहे।

Recent Posts