भटके बच्चे को पार्षद दीपक सोनकर ने परिजनों तक पहुंचाया

धमतरी। अछोटा निवासी दानू के पुत्र भवेंद्र घूमते-घूमते महिमासागर वार्ड पहुंच गया था। बच्चे को वार्ड में अकेला देखकर वार्डवासियों ने इसकी जानकारी पार्षद दीपक सोनकर को दी।जानकारी मिलते ही पार्षद दीपक सोनकर ने बच्चे से उसके घर-परिवार के संबंध में जानकारी ली और उसके निवास स्थान अछोटा पहुंचकर परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद महिमासागर वार्ड के वीरेंद्र साहू कन्हैया लाल ख़ुटेरे राजा लहरें अनूप ध्रुव की उपस्थिति में बच्चे भवेंद्र को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।बच्चे के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने पार्षद दीपक सोनकर और वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद ने कहा कि समाज में एक-दूसरे की मदद करना और जरूरत के समय सहयोग के लिए आगे आना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Recent Posts