कुल 50 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त।1आरोपी गिरफ्तार।दिनांक: 02/10/2026जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में तथा आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम- अर्जुनी , थाना- अर्जुनी में आरोपी सौरभ बंजारे निवास पर सुनियोजित ढंग से दबिश दी गई।कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी सौरभ बंजारे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा34(2)के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई |यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक विवेक दीवान, आबकारी मुख्य आरक्षक मुरलीधर सोनी, आबकारी आरक्षक भूषण वर्मा,राज किशोर कुर्रे एवं महिला आरक्षक मेघा सिन्हा श्रुति साहू का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।






