जिला अस्पताल धमतरी में स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान

धमतरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जिला अस्पताल धमतरी परिसर में जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, एक्जेक्ट फाउंडेशन, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया अभियान के दौरान जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता कार्य करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन द्वारा उपस्थित लोगों को गंदगी न करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा नशे से दूर रहने संबंधी शपथ दिलाई गई।मोहनी साहू ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और बेहतर समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती पर स्वच्छता के साथ नशामुक्ति का संदेश देना समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ ही स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।शिवा प्रधान ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी नियमित जिम्मेदारी है। अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसी तरह नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।खिलेश्वर साहू ने कहा कि गांधी जयंती हमें स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश देती है। नशामुक्त समाज और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। ऐसे अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचता है।डॉ. आदित्य सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता और नशामुक्ति दोनों ही स्वस्थ जीवन से सीधे जुड़े हुए हैं। जिला अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल परिसर में गंदगी न करने और नशे से दूर रहने की अपील की।कार्यक्रम में डॉ. आदित्य सिन्हा, शिवा प्रधान, खिलेश्वर साहू, मोहनी साहू, भारती साहू, भावना मरकाम, रितु प्रधान, मंजू टेमरे, भारती सोनी, लक्ष्मी सोनी, देवश्री जोशी, गायत्री नेताम, ईश्वरी सिन्हा, पद्मिनी यादव, गंगा सोनकर, कोमीन साहू, डॉ. भारती ठाकुर, कालिन्दी साहू, मेनका साहू, सौहद्ररी राठौर, सोनिया पाल, वार्ड बॉय हितेश, साक्षी, रंजना गोस्वामी सहित जिला अस्पताल के समस्त डॉक्टर नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ तथा मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से गांधी के स्वच्छता, सेवा और नशामुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 

Recent Posts