धमतरी पुलिस की तत्पर कार्यवाही: सीमेंट गोदाम के सामने से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में मगरलोड पुलिस की कार्यवाही: शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर बाइक चोर को दबोचा, भेजा गया जेल

ग्राम बिरझूली से चोरी हुई HF Deluxe बाइक बरामद: मगरलोड पुलिस ने आरोपी चन्द्रदेव ध्रुव को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मगरलोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 14.09.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम बिरझूली स्थित दिलीप साहू के सीमेंट गोदाम के सामने उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 05 S 9531) चाबी सहित खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 174/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना व सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने देशी शराब भट्टी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल चलाते हुए रोका। पूछताछ के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उसे थाने लाकर गवाहों के समक्ष बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बिरझूली से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल विधिवत जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

नाम: चन्द्रदेव ध्रुव पिता स्व. लालजी ध्रुव

उम्र: 40 वर्ष

निवासी: ग्राम राजाडेरा (पटिलापारा), थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)बरामद मशरूका:

01 नग एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 05 S 9531), कीमती करीब 15,000/-रूपये आरोपी के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

 

Recent Posts