मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब प्रीतेश गांधी को हेलीकॉप्टर में बैठाकर, राजधानी के लिए उडे

धमतरी–: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर के लमक नहर (अंतागढ़) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रवण करने हेतु पहुंचे थे गौरतलब है कि नक्सलवाद से ग्रसित बस्तर में जहां कभी गोलियों की आवाज के बीच सार्वजनिक कार्यक्रम संपन्न करने में काफी कठिनाई होती थी वहां कि फिजाओं में शांति की बयार प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को अपने में समाहित किए हुए बहने लगी है। जिसका एक ज्वलंत स्वरूप मन की बात के श्रवण का साक्षी अब बस्तर का सुदूरवर्ती घने जंगलों से अच्छा अधिक क्षेत्र भी बनने लगा है। जिसमें अपनी सहभागिता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे कार्यक्रम पश्चात उनकी सहजता तब देखने को मिली जब इस कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी को अपनत्व भरे अंदाज में एक अभिभावक की तरह अपने साथ हेलीकॉप्टर में राजधानी रायपुर की ओर लेकर उड़े तो उपस्थित जनों के बीच उनके सहज व्यवहार की चर्चा के साथ तारीफ हो रही थी।

Recent Posts