मन की बात के 138वें कड़ी का सामूहिक श्रवण सभापति कौशिल्या देवांगन के निज निवास पर हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

प्रधानमंत्री मोदी के विचार जन-जन को राष्ट्र निर्माण के लिए करते हैं प्रेरित : कौशिल्या देवांगन धमतरी/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण नगर निगम की सभापति कौशिल्या देवांगन के निज निवास पर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना।इस अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे नागरिकों, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचारों से हमें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। ‘मन की बात’ में बताए गए प्रेरणादायी कार्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।सभापति देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों में जनभागीदारी को और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा समाज एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर रामखिलावन कंवर,रितेश नेताम,कमल सेन,चंद्रहास सेन सहित कार्यकर्ता वार्डवासी उपस्थित थे।

Recent Posts