चंदौरा में गाय की मौत के मामले ने उठाए गंभीर सवाल थाने तक पहुंचा मामला फिर भी कार्रवाई का इंतजार बलरामपुर। ग्राम चंदौरा में एक गर्भवती गाय की कथित हत्या कर उसके अवशेषों को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। गाय मालिक के अनुसार, गाय की तलाश के दौरान लोहारपारा में कथित तौर पर ऐसे सबूत मिले, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने गाय को मारकर उसके मांस को रात में काटकर खाया और हड्डियां व पैर शौचालय के गड्ढे में डाल दिए।मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल यह मामला पुलिस चौकी रन्हत क्षेत्र का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का सवाल है कि शिकायत और कथित साक्ष्य पुलिस के संज्ञान में आने के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? क्या पुलिस ने मौके से मिले कथित अवशेषों और अन्य साक्ष्यों की जांच की है? यदि जांच हुई है तो अब तक कार्रवाई सामने क्यों नहीं आई? ग्रामीणों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और पुलिस को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ सकता है ग्रामीणों का आक्रोश घटना को लेकर क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कानून हाथ में लेने के बजाय प्रशासन को मामले में स्पष्ट और निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।






