तीज मिलन बना नारी प्रतिभा का मंच, महिलाओं को मिला अपने हुनर और प्रतिभा को दिखाने का बेहतर अवसर मोनिका देवांगन प्रदेश एवं जिला देवांगन समाज रायपुर महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय तीज मिलन एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन रायपुर सिविल लाइन के वृंदावन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से देवांगन समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही तीज पर्व से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा, कला और हुनर को मंच पर प्रस्तुत करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति एवं प्रदेश देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ की पूर्व उपाध्यक्ष मोनिका देवांगन के साथ ही समाज के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने अपने उद्बोधन में तीज मिलन की सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल को पहचान दिलाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि तीज पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ-साथ मायके और बेटियों के बीच स्नेह का सुंदर प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने में तीज पर्व की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर प्रदेश देवांगन समाज अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष किरण देवांगन, प्रदेश देवांगन समाज महासचिव रवि देवांगन, युवा देवांगन समाज अध्यक्ष मनोहर देवांगन रायपुर महिला देवांगन समाज अध्यक्ष अनीता देवांगन दुर्गा देवांगन अमिता देवांगन अंजना देवांगन सीमा देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य एवं यादगार रहा। अंत में सभी महिलाओं का एवं अतिथियों का प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मान किया गया।






