धमतरी। श्याम विहार कॉलोनी में आयोजित श्याम भजन उत्सव में नगर निगम महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।भजन उत्सव में श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति की। आयोजन में महापौर रोहरा ने श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपराओं की नई पीढ़ी तक पहुंच बनी रहती है।जय श्री श्याम।






