भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सभापति कौशल्या देवांगन ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति कौशल्या देवांगन ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प, निर्माण और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनकी जयंती हमें मेहनत, हुनर, समर्पण और रचनात्मकता के साथ राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देती है।सभापति कौशल्या देवांगन ने कामना की कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी शिल्पकारों, कारीगरों, श्रमिकों एवं मेहनतकश परिवारों के जीवन में सुख-समृद्धि आए तथा सभी के कार्यों में उन्नति और सफलता प्राप्त हो।

Recent Posts