25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा को नमन, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना जन्मदिवस शुभकामना संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति कौशिल्या देवांगन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के समर्पित कार्यकाल को नमन करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें और वे इसी प्रकार निरंतर राष्ट्रसेवा करते हुए देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।





