प्रधानमंत्री के लिए जलेगा आशीर्वाद का दीया, रंजना साहू ने कहा – 17 को हर घर होगा रोशन

रंजना साहू ने जनता से की अपील,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक दीप आशीर्वाद का जलाएं : रंजना साहू धमतरी- 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने समस्त जनता से भावपूर्ण अपील की है।रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, गरीब कल्याण और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ हैऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हम सभी को एक पर्व के रूप में मनाना है। मेरी सभी माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों से अपील है कि 17 सितंबर को शाम को अपने घर में एक दीपआशीर्वाद का दीयाके रूप में जरूर जलाएं और प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें।उन्होंने कहा कि आपका एक दीया, आपके आशीर्वाद का प्रतीक बनेगा और प्रधानमंत्री जी को और अधिक ऊर्जा के साथ देश सेवा करने की शक्ति देगा।

 

 

Recent Posts