सिद्धी विनायक गणेश जी का 24 घंटे का शुरू हुआ अखंड जलाभिषेक

मठ मंदिर चौक में वैदिक मंत्रोच्चार की गुंज रही है ध्वनि श्राद्धलुओ व भक्तों की लगी कतार सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय, विश्व शांति,जन कल्याण, सनातन धर्म एवं संस्कृति के रक्षार्थ जलाभिषेक का है 35 वां वर्ष धमतरी-: सिध्दी विनायक गणेश जी के मठ मंदिर चौक स्थित प्राचीन मंदिर में आज 13-9-26 सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 6:00 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदपाठी शास्त्रीय पंडितों ने मंदिर के पुजारी पंडित होमन प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक विश्व शांति तथा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावनाओं के साथ सनातन धर्मसंस्कृति के संरक्षण और जनकल्याणार्थ को लेकर शुरू हुआ जो 14-9-26 सुबह 6:00 अखंड जलाभिषेक का विराम के साथ ही प्रातः 8:00 बजे भगवान गणेश जी के दिव्य श्रृंगार और 10:00 बजे से हवन पूजन के बाद 12:00 बजे विशेष पूजा अर्चना के साथ महा आरती तथा महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा इस अखंड जलाभिषेक में आज सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार की प्रतिध्वनियों के बीच भगवान गणेश जी का अभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं तथा भक्तों का तांता लगा रहा। उक्त अनुष्ठान को संपन्न कराने में पंडित श्रीकांत तिवारी,पंडित कामेश्वर पांडे,पंडित वैभव दीवान, पंडित चिराग दीवान,पंडित नरेश दीवान ,पंडित नितिन दीवान, पंडित सुरेंद्र पांडे, द्वारा अखंड महा जलाभिषेक को संपन्न कराया जा रहा है जिसमें पूजा मुख्य यजमान के रूप में मठ मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी स्वर्गीय नटवरलाल वल्लभदास गांधी परिवार से प्रीतेश गांधी दंपती एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा द्वारा पूजा अर्चना को संपन्न करने के पश्चात जलाभिषेक पवित्र मुहूर्त में शुरू किया गया जिसमें पप्पू लोहाना, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति, पार्षद कुलेश सोनी, भरत सोनी, सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे।

 

Recent Posts