रंजना साहू के जन्मदिन पर नहीं होंगे कोई कार्यक्रम,स्वास्थ्यगत कारणों से जन्मदिन ना मनाने का लिया निर्णय,कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश

धमतरी – 12 सितंबर को भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू का जन्मदिन है। प्रतिवर्ष इस अवसर पर वे कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच उपस्थित रहती हैं, पर इस वर्ष स्वास्थ्यगत कारणों से वे जनता के बीच उपस्थित नहीं रह पाएंगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील जारी करते हुए कहा प्रतिवर्ष जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के बीच प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मुझे मिलता रहा है और आप सबके साथ इस दिन को यादगार बनाने का अवसर हमेशा मिलता है।धमतरी की जनता और मेरे सभी कार्यकर्ताओं का जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता है, वह मेरे लिए अमूल्य है।इस वर्ष स्वास्थ्यगत कारणों से मैं आप सबके बीच उपस्थित नहीं रह पाऊंगी, जिसका मुझे हृदय से खेद है। इस हेतु मैं आप सभी से क्षमा प्रार्थी हूँ।आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि इस वर्ष प्रत्यक्ष रूप से भेंट करने का कोई भी कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। स्वास्थ्य लाभ लेकर मैं बहुत जल्द आप सबके बीच उपस्थित रहूंगी।आपका स्नेह और आशीर्वाद यूं ही हमेशा बना रहे।

Recent Posts