
धमतरी/ नगर पालिका निगम धमतरी की सभापति कौशल्या देवांगन ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोक आस्था से जुड़े प्रमुख पर्व पोला के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने कहा कि पोला पर्व हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। यह पर्व किसानों और पशुधन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। ग्रामीण अंचलों में इस दिन बैलों की पूजा-अर्चना कर उन्हें सजाया जाता है तथा उनके प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त किया जाता है।सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि हमारी लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कामना की कि पोला पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।






