शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं, आवश्यकता है उन्हें प्रोत्साहन की जिसके लिए निगम रहेगा सदैव तत्पर-: विजय मोटवानी डॉक्टर के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक छात्र-छात्राओं का चयनित होना शहर को गौरवित कर देता है शुभ संदेश-: कुलेश सोनी धमतरी-: एमबीबीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर आगामी समय में डॉक्टर के रूप में समाज को सेवा प्रदान करने के क्षेत्र में अध्ययन हेतु चयनित छात्रा श्रेया देवांगन का नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड पार्षद कुलेश सोनी द्वारा फल भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि कुमारी श्रेया शुरू से ही पढ़ाई के क्षेत्र में मेधावी छात्रा रही है उनके माता गुलेश्वरी देवांगन पिता रोहित देवांगन भी शिक्षक के रूप में अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे हैं। उक्त चयन को शहर की प्रतिभाओं की श्रृंखला में एक नई कड़ी का जुड़ना विजय मोटवानी द्वारा बताते हुए कहा गया है कि शहर ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक क्षेत्र में पारंगत विशिष्ट व्यक्तियों को समर्पित किया है, शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें प्रोत्साहन की। वही पार्षद कुलेश सोनी ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सक के रूप में आमजनमानस की जीवन के रक्षा करने के लिए अपना योगदान देना वास्तव में मानव जीवन का सर्वाधिक प्रमाणित एवं पुण्य का क्षेत्र है इसीलिए इन्हें धरती पर ईश्वर के स्वरूप के रूप में देखा जाता है। शहर के अनेक छात्र-छात्राओं का इस क्षेत्र में चयनित होना हम सब के लिए गर्व के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र के लिए शुभ संदेश है।






