मकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हलषष्ठी पर्व धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं पूजा-अर्चना में शामिल हुईं और अपनी संतान की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना को लेकर विधि-विधान से व्रत रखा।हलषष्ठी पर्व के अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महाराजिन श्रीमती गोमती चौबे के द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। इसके साथ ही माताओं को हलषष्ठी व्रत की कथा भी सुनाई गई।पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। माताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी संतान के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस दौरान महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर धार्मिक परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुसार हलषष्ठी पर्व मनाया।मकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से यह विशेष आयोजन श्रद्धा और आस्था का संदेश देता नजरआया।







