“अशोक चंद्रवंशी ने संभाला सहायक जनसंपर्क अधिकारी का पदभार”

नवपदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी अशोक चंद्रवंशी ने बालोद में संभाला कार्यभार


बालोद, :-बालोद जिले के नवपदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री अशोक कुमार चंद्रवंशी ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर में पदस्थ श्री चंद्रवंशी को जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाना तथा मीडिया के माध्यम से शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर सहायक ग्रेड-03 श्री मनीष कुमार यादव, सोशल मीडिया समन्वयक श्री तनवीर खान, राजेन्द्र कुंजाम, कृष्णशरण साहू, घनश्याम चन्द्राकर, हुलेश रजक एवं सुरेन्द्र कुमार साहू उपस्थित रहे।

Recent Posts