पुरस्कार से शहर गौरांवित होकर खेलो को करेगा प्रोत्साहित-: विजय मोटवानी शहर का गौरवशाली खेल इतिहास और हुआ समृद्ध-: पिंटू यादव परंपरागत खेल क्रीड़ा कुश्ती को आने वाली पीढियां के लिए मिलेगी नई पहचान-: कुलेश सोनी शहर ने हमें पहचान दी है हमारा परिवार रहेगा शहर के लिए सदैव समर्पित-: हिमानी साहू विपरीत परिस्थितियों में खेल को जिंदा रखने वाले प्रतिभाओं को सम्मान है समर्पित-: लक्ष्मण साहू धमतरी-: मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा पर शहर को कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान देने के लिए पहलवानों की श्रृंखला के रूप में एक समग्र पीढ़ी तैयार कर पूरा कारवां तैयार करने वाले शहर के नामचीन पहलवान लक्ष्मण साहू को शहिद विजय शंकर चौबे के नाम पर दिए जाने वाले राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री तोषण साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के द्वारा करने पर साहू का शाल श्रीफल से नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी, खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव, सामान्य प्रशासन एवं विधि के विभाग अध्यक्ष हिमानी साहू, पार्षद कुलेश सोनी योगेश केशरिया (दर्री) द्वारा सम्मानित किया गया। राज्य स्तर के इस सम्मान को विजय मोटवानी ने कहा है कि पुरस्कार से व्यक्ति आगे कार्य करने को होता है प्रोत्साहित भविष्य में निश्चित ही शहर की खेल गतिविधियां इससे आगे बढ़ेगी। वही पिंटू यादव ने कहा है कि खेल का शहर में जो गौरवशाली इतिहास रहा है वह इससे समृद्ध होगा। कुलेश सोनी ने बताया कि हमारी प्राचीन विधा कुश्ती आने वाली समग्र पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए नई पहचान के साथ देगी नई ऊंचाई । वही हिमानी साहू ने बताया कि शहर ने जो हमें पहचान दी है उसके लिए हम एवं हमारा परिवार रहेगा सदैव समर्पित पिता के सम्मान से हम सभी पारिवारिक सदस्य हैं अभिभूत। भावुक होकर लक्ष्मण पहलवान ने संघर्ष के दिनो को याद करते हुए अनौपचारिक चर्चा में कहा कि आज का यह सम्मान धमतरी शहर तथा इस क्षेत्र के खेल की सभी प्रतिभाएं जो विपरीत परिस्थितियों मे अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करती है उन्हें यह समर्पित है।







