कवर्धा। कबीरधाम जिले के 23 प्रतिभावान कूडो खिलाड़ियों ने 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य कूडो टूर्नामेंट 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबीरधाम के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 18 पदक अपने नाम किए।22 से 24 अगस्त तक स्वामी विवेकानंद सभागृह, उतई रोड, पद्मनाभपुर, दुर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 20 जिलों से करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कबीरधाम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और लगातार अभ्यास का शानदार प्रदर्शन किया।स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी दिपेश्वरी, रविंद्र चंद्रवंशी, कल्पना कोसले, माही मोहले, नेहा निषाद, आस्था शर्मा, शिवम विश्वकर्मा, अरमान बेग और प्रिंस नाथ योगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।रजत पदक विजेता टिकेश्वरी चंद्रवंशी, चेतना पटेल और कविता मरकाम ने रजत पदक जीते।कांस्य पदक विजेता सीमा साहू, सीता, युवराज काठले, चंद्रकिरण, नीलम मरावी और दामिनी गंधर्व ने कांस्य पदक हासिल किया।वहीं लिजा यादव, खेमबाई, रेशमा, टिकेश्वरी पटेल और गजेंद्र ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व किया।खिलाड़ियों की सफलता में कोच नरेंद्र कुमार साहू के साथ सहयोगी कोच रविंद्र चंद्रवंशी और दिपेश्वरी विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।जिला कबीरधाम कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष निगेश्वरनाथ योगी और छत्तीसगढ़ राज्य कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा कौशल सर सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता और प्रति






